तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम् ।
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ॥
अतः मैं शरीर को चरणों में डालकर आपको सादर प्रणाम करता हूँ और आपकी प्रार्थना करता हूँ। हे देव! जैसे पिता पुत्र के, सखा सखा के और पति प्रियतमा के अपराध सह लेते हैं, वैसे ही आप भी मेरे अपराधों को सहने योग्य हैं।