॥ अध्याय 17, श्लोक 17 ॥

श्रद्धया परया तप्तं तपस्तत्त्रिविधं नरैः ।
अफलाकाङ्क्षिभिर्युक्तैः सात्त्विकं परिचक्षते ॥ 17.17 ॥

धार्मिक व्याख्या

फल की इच्छा न रखने वाले पुरुषों द्वारा परम श्रद्धा के साथ किया गया ऊपर बताया हुआ (शरीर, वाणी और मन का) तीन प्रकार का तप 'सात्विक' कहलाता है।

वापस जाएँ